फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टी-25 रामपुर सुपर क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल छह को

Sat, 28 Feb 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पहली बार टी-25 रामपुर सुपर क्रिकेट स्टेट लेवल लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए खिलाड़ियों का ट्रायल छह मार्च को प्रात: 8:30 बजे से कमुआ कला स्थित गंगाशील क्रिकेट अकादमी में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के मैच 28 मार्च से रामपुर स्थित बमनपुरी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह राज्य स्तरीय लीग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगी।
विज्ञापन

आयोजक सदस्य नितिन कुमार व मो. आलम खान ने बताया कि ट्रायल में 17 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी, ट्रायल फॉर्म स्कैनर कोड या लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं। जो खिलाड़ी ऑनलाइन फॉर्म भरने में असमर्थ हैं, वे ट्रायल के दिन स्थल पर ऑफलाइन फॉर्म भी भर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए, खिलाड़ी आयोजन समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें