फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे के बाद तय होगा कि पेड़ हटेंगे या कटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निर्माणाधीन लालफाटक ओवरब्रिज की सर्विस रोड बनाने में 44 पुराने पेड़ आड़े आ रहे हैं। सेतु निगम इन पेड़ों को दूसरी जगह ले जाने की कोशिश कर रहा है लेकिन अगर यह मुमकिन नहीं हुआ तो उन्हें कटवा दिया जाएगा। पेड़ों को शिफ्ट करने की संभावना तलाश करने को तीन कंपनियों को सर्वे के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सेना की जमीन पर लाल फाटक पुल के लिए सेतु निगम को तीन स्पैन का निर्माण करना है। हाल ही में इसकी अनुमति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करने से पहले जिस जगह सर्विस रोड बनाई जानी है, वहां 44 पेड़ खड़े हुए हैं। सेतु निगम इन पेड़ों को काटने के बजाय इन्हें जड़ समेत किसी दूसरे स्थान पर लगवाने की कोशिश कर रहा है। सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग ने तीन कंपनियों से संपर्क कर उन्हें सर्वे करने का ऑफ र दिया गया है। सर्वे के बाद ही तय होगा कि पेड़ काटे जाएंगे या उन्हें कहीं स्थानांतरित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी पेड़ काफी पुराने है, ऐसे में उन्हें शिफ्ट करना मुश्किल तो है लेकिन सही स्थिति सर्वे के बाद ही पता लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें