फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुविधाओं के अभाव में इलाज प्रभावित, कम पहुंच रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधाओं के अभाव में मरीजों की इलाज प्रभावित हो रही है। इससे मरीजों को अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की तरफ रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन मुड़िया जागीर के पीएचसी पर किया गया। यहां मात्र 19 मरीज ही दवा लेने पहुंचे। इसमें से आठ मरीज पुराने थे। इस मेले के आयोजन में खून की जांच के अलावा अन्य किसी तरह की जांच नहीं हो पाती है।
एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की जांच नहीं होती है। इसके चलते केवल बुखार, ठंड लगने, खांसी खुजली के मरीज ही पहुंच रहे हैं। ग्रामीण रामलाल, मनोज ने बताया कि पीएचसी पर सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए, लेकिन ऐसा न होने से मरीजों को अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का दौड़ लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

निजी स्वास्थ्य केंद्र जाने पर जेब पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इसके लिए स्वास्थ्य महकमा को इस दिशा में ऊचित कदम उठाना चाहिए।
सुविधाओं की कमी के चलते कुछ दिनों से यहां मरीज कम आ रहे हैं। इधर, डॉॅ. जलीस अहमद ने बताया कि एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की मशीन उनके यहां नहीं है। मरीज को इसके लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। संवाद

सर्दी, जुकाम के अधिक मरीज पहुंचे

सर्दी के मौमस में चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी



मीरगंज/शाही। मौसम में परिवर्तन के चलते स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों में अधिकाश सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों ने मरीजों को सर्दी के मौमस में सावधानी बरतने की सलाह दी है। हुरहुरी और जाम में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। हुरहुरी में डाॅ. संदीप कटियार और जाम में फार्मासिस्ट हेमलता के नेतृत्व में मरीजों को उपचार मिला। हुरहुरी में 30 तो जाम में 32 मरीज देखे गए। सभी मरीज खांसी, बुखार और सर्दी से पीड़ित मिले।



शाही में 33 मरीज ही पहुंचे



कस्बा शाही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में कस्बा क्षेत्र से कुल 33 रोगी पहुंचे। इनमें बुखार, खांसी व चर्म रोगी शामिल थे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि अस्पताल आए सभी रोगियों को परीक्षण करके दवा वितरित की गई। सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने के लिए चिकित्सकों ने मरीजों को सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें