नवाबगंज। नेपाल में एक ईंट-भट्ठे में साथ काम करने के दौरान दूसरे समुदाय की युवती का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। बाद में दोनों प्रेमी अपने-अपने गांव लौट आए। प्रेमिका प्रेमी पर लगातार शादी करने का दबाव बनाने लगी, जब प्रेमी ने कुछ समय मांगा तो नाराज प्रेमिका प्रेमी के घर जा पहुंची। हंगामा बढ़ने पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर कोतवाली ले आई।
थाना क्षेत्र के दूसरे समुदाय की एक युवती अपने भाई के साथ नेपाल में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करती है। उसके साथ ही परिचित युवक भी मजदूरी करता है। साथ-साथ काम करने के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। बाद में दोनों अपने गांव वापस आ गए। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने कुछ समय मांगा। इसके बाद गुस्साई युवती युवक के घर पहुंचकर हंगामा करने लगी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। संवाद