फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनदेखी के गड्ढों में हिचकोले खा रहे मुसाफिर

Mon, 27 Jul 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबंगज। तहसील क्षेत्र में उद्योग और रोजगार बढ़ने की बात दूर की कौड़ी लगती है। यहां के निवासियों को बुनियादी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हो पा रही हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे व्यापारी और राहगीर दोनों परेशानी झेलने को मजबूर हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण समस्याएं जस-की-तस हैं। शिकायतों का कागजों पर निस्तारित हैं लेकिन धरातल पर गड्ढे हैं।
विज्ञापन


फर्जी निस्तारण के बाद का आदेश भी बेअसर
सिजौलिया से पिपरा निगाही के पांच किमी मार्ग की बदहाली पर समाधान दिवस में उपेंद्र कुमार गंगवार ने अन्य ग्रामीणों के साथ शिकायत की थी, तब पीडब्ल्यूडी ने कागजों पर फर्जी निस्तारण दिखा दिया। समाधान दिवस में दोबारा शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को शिकायतकर्ता के साथ मौके पर भेजा। वहां जांच में फर्जी निस्तारण की पुष्टि हुई। इसपर डीएम ने एक माह में सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह आदेश भी बेअसर रहा। बरसात में मार्ग पर गड्ढों में पानी भर जाता है। इस कारण आवागमन भी ठप हो जाता है।
0000
हस्तांतरण के तर्क में फंसी 30 गांवों की आबादी
उत्तराखंड सीमा को जोड़ने वाले 15 किमी लंबे नवाबगंज-कुंडराकोठी मार्ग पर 30 गांवों की आबादी आवागमन के लिए निर्भर है। मार्ग पर स्थित शिक्षण संस्थानों के हजारों छात्र-छात्राएं और रोजाना आने-जाने वाले राहगीर जोखिमभरा सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, जनप्रतिनिधियों का पक्ष है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत दर्ज यह सड़क वर्ष 2027 में पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित होने के बाद ही पूरी तरह बनेगी, जबकि चुनाव में यह प्राथमिकता रही थी। सड़क का रखरखाव न किए जाने पर स्थानीय लोगों में रोष है। कहना है कि ठेकेदार ने भी सड़क को गड्ढा मुक्त रखने की जिम्मेदारी पूरी नहीं की।
विज्ञापन

0000000
बरेली-सितारंगज हाईवे का काम दो साल से धीमा
बरेली-सितारंगज हाईवे का बड़ा हिस्सा नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र से गुजरता है। कार्यदायी संस्था आरसीएल और एनएचएआई ने दो साल से जारी काम अबतक पूरा नहीं किया है। अधूरे निर्माण कार्य के कारण वहां आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इनायतपुर से वैकल्पिक रास्ता बना दिया है, वहां भी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
000000000000000000000000000000

कहीं सुनवाई नहीं है, जनता बेहालनवाबगंज-कुंडराकोठी जर्जर मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम से कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, जर्जरता पर न अधिकारियों की नजर पड़ती है, न ही जनप्रतिनिधियों की, जनता बेहाल है। - छेदालाल दिवाकर, गंगापुर गांव
000000000000000000000
नवाबगंज-कुंडरा कोठी के जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग सांसद और विधायक से की है। सांसद ने बताया था कि सड़क पीएमजीएसवाई में शामिल है। 2027 में पीडब्ल्यूडी के सुपुर्द किया जाएगा। इस बीच समतलीकरण न होने से राहगीर परेशानी झेलने को मजबूर हैं। - मनोज शर्मा, शाहपुर जी सुखराय गांव
0000000
समाधान दिवस में डीएम से शिकायत की तो एक माह में सड़क दुरुस्त करने के निर्देश थे। हालांकि, पीडब्ल्यूडी ने काम नहीं किया है। हाल जस-का-तस है। कहीं सुनवाई नहीं है। - उपेंद्र कुमार गंगवार, गुरगवां गांव
0000000000
कुंडराकोठी मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण हो जाता तो परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। इसपर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बरेली-सितारगंज हाईवे पर भी यही हाल है। - लाल बहादुर गंगवार, कल्याणपुर हिकमतअली
00000000
वर्जन,
मैंने अभी चार्ज लिया है। कुंडरा कोठी और सिजौलिया-पिपरा निगाही मार्ग से संबंधित शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि डीएम के आदेश के बाद भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ है, तो मामला गंभीर है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस मामले की जांच कराई जाएगी। फिर कार्रवाई होगी। क्योलड़िया डाम और दुवाहट गांव के पास सड़क पर गड्ढों को भरने का काम शुरू करा दिया गया है। - सचिन यादव, एसडीएम नवाबगंज
विज्ञापन

00000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें