फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बहेड़ी में पुलिस ने पूर्व चेयरमैन नसीम अहमद को किया नजरबंद, जौहर विश्वविद्यालय जाने का था कार्यक्रम

Sun, 26 Jul 2026 04:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

बहेड़ी में पूर्व चेयरमैन नसीम अहमद को नजरबंद किया गया। उन्हें रविवार को उनके आवास पर रोका गया। अहमद रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी जा रहे थे। वह वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। पुलिस ने इसे कानून-व्यवस्था का एहतियाती कदम बताया। 
विज्ञापन
नसीम अहमद और उनके आवास में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में पुलिस ने नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नसीम अहमद को उनके आवास में नजरबंद रखा। नसीम अहमद रविवार को रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी जाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने उनको आवास पर ही रोक दिया। देर रात से ही उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और आने-जाने वालों पर भी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, नसीम अहमद जौहर यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। पूरे दिन उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। नसीम अहमद ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना किसी स्पष्ट वजह के उन्हें घर में रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। नसीम अहमद ने इसे अपने अधिकारों का हनन बताया।

पुलिस का तर्क
पुलिस प्रशासन ने कहा कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। स्थानीय लोगों ने इस कदम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए यह कदम पूरी तरह एहतियात के तौर पर उठाया गया। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को उत्पन्न होने से रोकना था। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें