फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम पर प्यार में फंसाया... फिर दोस्त के घर की हैवानियत; अश्लील वीडियो बनाकर किया घिनौना काम

Thu, 19 Oct 2023 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर युवक ने दोस्ती की। इसके बाद झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक ने ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर मिले युवक ने एक युवती से चैटिंग कर उसे फंसाया और शादी का झांसा देकर दोस्त के घर में उससे दुष्कर्म किया। युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर दस लाख के जेवर हड़प लिए। आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर सतीपुर निवासी सोनू कश्यप से हुई थी। सोनू शादी का झांसा देकर अपने दोस्त के घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। सोनू ने अश्लील फोटो खींच लिए। सोनू ने फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया और रुपये की मांग करने लगा। 

सोनू ने ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये के जेवर मंगा लिए। सोनू युवती को एक होटल ले गया और दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। युवती मानसिक तनाव में आ गई।
विज्ञापन

परिजनों को बताया तो वह सोनू के पिता किशनलाल से बात करने गए। सोनू के पिता ने युवती के अनूसूचित जाति का होने के कारण शादी करने से मना कर दिया। सोनू के भाई श्यामसुंदर, बहन रेखा और पिता किशनलाल ने फोन पर जातिसूचक टिप्पणी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें