फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, वेटिंग टिकट हो जाएंगे कंफर्म

Thu, 19 Oct 2023 04:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे की ओर से अब तक 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समयसारिणी जारी की जा चुकी है। नियमित ट्रेनों में पहले से सीटें फुल हैं। यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। दून एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने के बाद 80 से 150 तक के वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाएंगे। मध्य अक्तूबर से ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। 

विज्ञापन


रेलवे की ओर से अब तक 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समयसारिणी जारी की जा चुकी है। नियमित ट्रेनों में पहले से सीटें फुल हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग 200 तक पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। एक-एक अतिरिक्त कोच वाली ट्रेन में 80 और दो-दो अतिरिक्त कोच वाली ट्रेनों में 150 तक के वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: मनौना धाम के महंत ने महिला को मारा घूंसा, धक्का देकर गिराया, तख्त और ठेले पलटे; वीडियो वायरल
विज्ञापन


जम्मूतवी-बरौनी के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन आज से
जम्मूतवी-बरौनी के बीच एक त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। 04646 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे जम्मूतवी से चलने के बाद पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर होते हुए शाम 7:21 बजे बरेली आएगी। 

04645 बरौनी-जम्मूमवी एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर 3:15 बजे बरौनी से चलने के बाद हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, सीतापुर होते हुए अगले दिन सुबह 7:05 बजे बरेली आएगी। अप-डाउन में रेलवे इस ट्रेन का संचालन एक दिसंबर तक करेगा। 

आनंद विहार-सहरसा के बीच एक और स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने आनंद विहार-सहरसा के बीच एक और त्योहार स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। 22 कोच की यह ट्रेन आठ से 19 नवंबर तक अप-डाउन में चार-चार फेरे लगाएगी। 04052 आनंद विहार-सहरसा त्योहार स्पेशल आठ, 11, 14 और 17 नवंबर को आनंद विहार से रात 10:45 बजे चलने के बाद सुबह 4:27 बजे बरेली आएगी। 
विज्ञापन

अगले दिन तड़के 3:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। 04051 सहरसा-आनंद विहार त्योहार स्पेशल 10, 13, 16 और 19 नवंबर को सुबह सात बजे सहरसा से चलेगी। सुबह 4:28 बजे बरेली और 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें