जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, एमपी आर्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कमल प्रसाद गुप्ता, आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह, आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अगली बार बस अड्डे के लोकार्पण का वादा
परिवहन मंत्री ने कहा कि इज्जतनगर में रोडवेज बस अड्डा भी बनकर तैयार है। जल्द ही वह अगले दौरे पर बरेली आएंगे और बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा बदायूं रोड और नवाबगंज में बस अड्डे के लिए जगह चिह्नित की गई है। वहां जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में प्रदेश की सड़क परिवहन सेवाओं में काफी सुधार हुआ है। इसका लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।