फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टेशन क्षेत्र में चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब, झूलते तारों से हो रही आपूर्ति

विज्ञापन
झूलते तारों से सप्लाई देता ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
मीरगंज। स्टेशन क्षेत्र में चार दिन पहले खराब हुए ट्रांसफार्मर को बिजली निगम अभी तक बदल या ठीक नहीं कर पाया है। विभाग ने अस्थायी रूप से इमरजेंसी ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई तो शुरू कर दी, लेकिन वह भी झूलते हुए तारों के सहारे चल रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। इमरजेंसी में ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई चालू कर दी गई, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। खुले तार और असंतुलित कनेक्शन लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बिजली निगम जल्द से जल्द पुराने ट्रांसफार्मर को ठीक करे या नया ट्रांसफार्मर लगवाए, ताकि बिजली सप्लाई सुरक्षित और सुचारू रूप से जारी रह सके। संवाद
एक से दो दिन में समस्या का होगा समाधान : जेई
जेई करूणेश मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्वायल कट गई थी, इसलिए फिलहाल सप्लाई ट्रॉली ट्रांसफार्मर से शुरू कर दी गई है। एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर स्थायी रूप से बिजली बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें