फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अव्यवस्थाओं पर आस्था पड़ी भारी, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

विज्ञापन
रामगंगा नदी में स्नान करते श्रद्धालु एवं लगी लोगों की भीड़
विज्ञापन
मीरगंज/ अलीगंज/ शाही/ शीशगढ़/ फतेहगंज पूर्वी। रामगंगा मेले में अव्यवस्थाओं के बावजूद एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जोशो-खरोश के साथ रामगंगा में स्नान किया। घाटों पर चारों ओर बिखरी गंदगी को देख श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर असंतुष्टि जताई। हालांकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों में उत्साह दिखाई दिया। वे स्नान के दौरान मां गंगा आदि देवों के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

नदी के घाटों पर बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। गंदे पानी और चारों ओर फैली गंदगी के बीच भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से स्नान किया। हालांकि प्रशासन ने घाटों की सफाई और व्यवस्था के लिए कोशिश की, फिर भी नदी में जमा कचरा और कीचड़ लोगों की आस्था को डिगा नहीं सका। मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को एक किलोमीटर पहले से ही लंबा जाम झेलना पड़ा। बड़े वाहनों का स्टैंड पहले ही बना दिया गया था, पर भीड़ अधिक होने के कारण जाम लग गया।
मेले में राम गंगा के तटों पर श्रद्धालुओं ने हवन कथा किए। भंडारा कर पुण्य कमाया महिलाओं ने बच्चों का मुण्डन संस्कार भी कराया तथा गंगा मैया से परिवार के कल्याण के लिए मनौती मांगी। एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार सिंह ने मेले में पहुंचकर घाटों का निरीक्षण किया और मेला कमेटी को निर्देश दिए। सीओ मीरगंज अजय कुमार, थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह आदि डटे रहे। शाही में भी बहगुल नदी में शाम तक स्नान करते रहने का सिलसिला चला। बच्चों और महिलाओं ने बहगुल नदी के पास मेले में दुकानों और झूलों का आनंद लिया। फतेहगंज पूर्वी में रामगंगा के घाटों पडेरा, कादरगंज,नगरिया में बुधवार सुबह से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। अलीगंज में सूदनपुर से लगभग दो किलोमीटर आगे रामगंगा घाट पर बुधवार अलसुबह करीब चार बजे से शाम तक काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन कर दान-पुण्य किया। संवाद
विज्ञापन

सिरौली में जाम से जूझे लोग
सिरौली/ दुनका। सिरौली में रामगंगा घाट के पास सुबह में चार घंटों से अधिक समय तक जाम के हालात रहे। शीशगढ़ के ग्राम जाम अंतरामपुर में मेला लगाया गया। यहां नदी में छह हजार से अधिक श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। सिरौली में रामगंगा में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन और भंडारे कराए। शाही के गांव सुल्तानपुर में सिद्ध मेढा मेला बुधवार को बहगुल नदी के किनारे लगा। यहां बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए। लोगों ने स्नान कर मनौती मांगी। संवाद
-
12 हजार लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
क्योलड़िया/शेरगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बहर जागीर में देवहा नदी के किनारे कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित मेले में 12 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उप जिला अधिकारी उदित पवार आदि डटे रहे। प्रशासन के अनुसार लगभग 12000 हजारों लोगों ने स्नान किया। शेरगढ़ में पनवड़िया और रम्पुरा में किच्छा नदी और ढोड़ा नदी के तटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। पनवड़िया में सात दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ, जिसमें लोगों ने पहुंचकर लुत्फ उठाया।
-
नहीं हुआ बिशारतगंज घाट पर गंगा स्नान

बिशारतगंज/ भमोरा। गंगा में पानी अधिक होने के कारण मेला प्रशासन की सख्ती के चलते रामगंगा के बिशारतगंज और भगवानपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को स्थान नहीं करने दिया गया। गंगा घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को वहां तैनात पुलिस ने प्रशासन की ओर से सुभाष नगर साइड में बनाए गए घाट पर स्नान करने के लिए भेजा गया। बरेली - बदायूं मार्ग के अखा मोड़ पर वाहनों की भारी भीड़ रही। शाम में यात्री पुल से अखा मोड़ तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। भमोरा क्षेत्र के मुड़किया घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लोगों ने स्नान किया। संवाद

रामगंगा नदी में स्नान करते श्रद्धालु एवं लगी लोगों की भीड़

रामगंगा नदी में स्नान करते श्रद्धालु एवं लगी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें