फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामपुर गार्डन में फुंका ट्रांसफार्मर, पांच घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान रहे। रामपुर गार्डन में ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे करीब 25 हजार आबादी को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। किला क्षेत्र के पंजाबपुरा में खंभे में करंट उतरने से गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर गार्डन में सुबह 11 बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे विकास भवन समेत आसपास के इलाकों की बत्ती गुल गई। विकास भवन में जनरेटर चलाकर अधिकारी व कर्मचारी काम करते देखे गए। बारिश के चलते ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। शाम चार बजे ट्रांसफार्मर को ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
कालीबाड़ी में दिनभर 15 मिनट के लिए बिजली आती है और दो घंटे के लिए चली जाती है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दुर्गानगर में लोकल फॉल्ट के चलते रात 10 बजे बिजली गुल हुई तो देर रात तीन बजे आई। सिविल लाइंस, सुभाषनगर, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना में बृहस्पतिवार को दिनभर ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र क्षेत्र के पंजाबपुरा में गाय की मौत की सूचना पर आक्रोशित लोग सड़क पर आ गए तो पुलिस भी पहुंच गई। लोगों का आरोप है कि खंभे पर बुधवार सुबह से ही करंट आ रहा था। मोहल्ले के एक बच्चे को भी झटका लगा था। तब क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना किला उपकेंद्र पर दी थी। बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कुछ जगहों पर लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही, जिसको ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें