फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महानगर में फुंका ट्रांसफार्मर, 23 घंटे बाद हुई बिजली की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी व उमस के बीच महानगर उपकेंद्र के उत्सव पार्ट-2 में ट्रांसफार्मर खराब होने से 23 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बुधवार दोपहर एक बजे आपूर्ति चालू की गई। इससे यहां की 10 हजार आबादी भीषण गर्मी व पानी के संकट से जूझती रही। शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या भी लोगों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। इससे रातभर लोग सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर उपकेंद्र के उत्सव पार्ट-2 में मंगलवार दोपहर दोपहर दो बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। लाइनमैन ने कोशिश की पर वह ठीक नहीं हो सका। फिर ट्रांसफार्मर बदलने की डिमांड की गई। सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर दूसरा ट्रांसफार्मर लाया नहीं जा सका। नतीजा, पूरी रात लोग गर्मी से जूझते रहे। इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। सुबह 11 बजे सीबीगंज कार्यशाला से ट्रांसफार्मर लाया गया। उसे लगाने में दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर एक बजे आपूर्ति चालू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
डीडीपुरम उपकेंद्र के संजयनगर में एक सप्ताह से ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। दिन से लेकर रात 12 बजे तक 30 मिनट लाइट रहती है तो फिर 30 मिनट चली जाती है। हरूनगला उपकेंद्र की शिव गार्डन कॉलोनी के लोगों को भी ट्रिपिंग की समस्या झेलनी पड़ रही है। सिविल लाइंस के विभिन्न फीडरों का भी यही हाल है।
विज्ञापन

वर्जन
जिन जगहों पर फॉल्ट की समस्या थी, उसको ठीक किया गया। ट्रिपिंग की समस्या से निजात के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। - धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड शहरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें