फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में बिक रहा नकली पानी, दो बोतलें फेंक भागे वेंडर

Fri, 01 Apr 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही ट्रेनों में पानी की किल्लत होने लगी है। दिल्ली स्थित वाटर बाटलिंग प्लांट से रेल नीर की सप्लाई कम होने पर अवैध वेंडर नकली पानी की सप्लाई धड़ल्ले से कर रहे हैं। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को उस समय हुआ, जब पानी की चेकिंग करने पहुंचे स्टेशन अधीक्षक को देख दो वेंडर पानी की दो नकली बोतल ट्रेन में ही फेंककर भाग निकले। वेंडरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

दिल्ली स्थित रेलवे के वाटर बाटलिंग प्लांट से दिल्ली से अंबाला कैंट, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, लखनऊ तक रेल नीर की सप्लाई की जाती है। लंबा क्षेत्र होने के कारण अक्सर पानी की सप्लाई कम हो जाती है। सूत्रों के मुताबिक अभी गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाटलिंग प्लांट से पानी की सप्लाई कम मिलने पर अभी से किल्लत शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक अभी तीस परसेंट रेल नीर की सप्लाई ही प्लांट से मिल रही है। जिससे  रेल नीर ट्रेनों में कम ही दिख रहा है। हालांकि कि इसकी एवज में किंगफिशर ब्रांड का पानी बिक्री करने को रेलवे ने प्रावधान बनाया है, लेकिन यह भी कम ही दिख रहा है।  इसी का फायदा उठाते हुए अवैध वेंडर अन ब्रांडेड पानी की सप्लाई कर रहे हैं। लंबी दूरी की गाड़ियों में सफर करने वाले लेबर तबके के लोगों को पानी बेचा जा रहा है। बृहस्पतिवार को दरभंगा से चलकर अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस दोपहर डेढ़ बजे बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर रूकी। स्टेशन अधीक्षक एससी शर्मा प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। उन्हें देख जननायक एक्सप्रेस में नकली पानी बेच रहे दो वेंडर दो बोतलें फेंककर ट्रेन से उतरकर भाग निकले। एसएस ने आरपीएफ को बुलाकर नकली बोतलें बरामद करा दी और वेंडरों का पता लगाने के निर्देश दिए। 

रेल नीर की खपत आंकड़ों में
वर्ष                            सप्लाई रेल नीर

2014-15                 259200 बोतल
2015-16                 348300 बोतल

पांच रुपये तक में बेच देते हैं नकली बोतल
लेबर तबके के यात्रियों के सीधे पन का फायदा उठाते हुए अवैध वेंडर पांच रुपये तक में नकली पानी की बोतल बेच रहे हैं। यह बोतल तो ब्रांडेड होती है, लेकिन इसमें पानी नकली कहीं से भी भर लिया जाता है। 
विज्ञापन

0
प्लेटफार्म से रिक्शे भी ढो रहे सामान 
जंक्शन के प्लेटफार्म पर आने वाला सामान उठाने को रिक्शे वाले प्लेटफार्म पर ही पहुंच जा रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर एसएस आरसी शर्मा ने बृहस्पतिवार को चेकिंग की तो दो रिक्शे प्लेटफार्म पर खड़े मिले। एसएस के डांटने पर रिक्शा चालक रिक्शा लेकर भाग निकले। एसएस ने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ अगर आरपीएफ कार्रवाई नहीं करती तो उसके अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। 
0
जननायक एक्सप्रेस में नकली पानी बिक्री की शिकायत मिली थी। तभी मैं चेकिंग को पहुंचा, लेकिन इससे पहले ही वेंडर नकली पानी की दो बोतलें फेंककर सुभाषनगर की तरफ भाग गए। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

- आरसी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें