फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर टूटी पटरी पर दौड़ती रहीं ट्रेनें

Thu, 12 Jan 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सोनीपत में पैसेंजर ट्रेन डीरेल होने से बची
विज्ञापन
जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक की लाइन पर बुधवार को कई ट्रेनें चटकी पटरी से गुजर गई। पहले सुबह पटरी चटकी फिर दोपहर भी टूट गई। इससे रेलवे में हड़कंप मच गया। दो बार ब्लॉक लेकर पटरी बदली गई। इस कारण ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा। दो मालगाड़ियों को लूप लाइन से निकाला गया। 
विज्ञापन

सुबह 6.40 पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पटरी पर दरार की सूचना मिली तो इंजीनियरिंग विभाग की टीम पहुंच गई। इसके बाद  7.10 बजे तक ब्लॉक लिया गया। चूंकि प्लेटफार्म नंबर एक व्यस्त रूट माना जाता है। इस कारण यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा। दोपहर तक सब ठीक चलता रहा। 3.10 पर अचानक इसी प्लेटफार्म की लाइन पर पटरी के मामूली रूप से चटके जाने की सूचना मिली। कंट्रोल रूम में सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। इसके बाद फिर 3.50 तक ब्लॉक लिया गया और पटरी बदली गई। 

पटरी बदलते समय किसी भी ट्रेन का आवागमन न होने पर रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। समय से जानकारी होने पर पटरी बदल दी गई। जिससे किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई। सिर्फ दो मालगाड़ी लूप लाइन से गुजारी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतन स्वरूप शर्मा, स्टेशन अधीक्षक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें