12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन, 22424 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस, 22452 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, 04679 गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस, 05050 अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन, 05656 गुवाहाटी-जम्मूतवी विशेष ट्रेन को 13 मई तक परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा जंक्शन-सरहिंद-सानेहवाल के रास्ते चलाया जाएगा।
ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट
15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर अंबाला कैंट स्टेशन पर यात्रा खत्म करेगी। 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस अमृतसर 14 मई तक अमृतसर के स्थान पर अंबाला कैंट से चलाई जाएगी। 05566 सरहिंद-सहरसा विशेष ट्रेन सरहिंद के स्थान अंबाला कैंट से चलाई जाएगी।
अयोध्या एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
अयोध्या और पद्मावत एक्सप्रेस में बढ़ती वेटिंग के मद्देनजर एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। 14207 पद्मावत एक्सप्रेस में 11 से 17 मई तक और 14208 में 14 से 20 मई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। 14207 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 13 से 19 मई और 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 12 से 18 मई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।