फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: त्योहारी सीजन में ट्रेनें करा रहीं इंतजार, दावों के बावजूद नहीं हो रहा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की बिगड़ी चाल यात्रियों को परेशान कर रही है। नियमित ट्रेनों के अलावा बरेली होते हुए 52 विशेष ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है। इस वजह से ट्रैक पर अतिरिक्त दबाव है। ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं और यात्री परेशान हो रहे हैं। वहीं, जिम्मेदार ट्रेनों की चाल सुधारने की सिर्फ बातें कर रहे हैं। धरातल पर उसका असर कम ही दिख रहा है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने एक माह के लिए सभी मंडलों और रेलखंडों में ट्रेनों की रफ्तार की मॉनीटरिंग और उनके लेट होने के कारणों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। मंडल स्तर पर इसको लेकर काम शुरू हो गया है। शनिवार को महाप्रबंधक ने बरेली के बाद मुरादाबाद में निरीक्षण किया था। इसके बाद मुरादाबाद डीआरएम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में कहा था कि यात्रियों को ट्रेन लेट होने की सूचना एसएमएस से दी जाएगी। यह व्यवस्था इसी माह लागू होने की उम्मीद है। डीआरएम आरके सिंह का कहना है कि त्योहार के सीजन में समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कुंभ पांच, जनता एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई
रविवार को 12369 कुंभ एक्सप्रेस पांच घंटे, 15120 जनता एक्सप्रेस चार घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस तीन घंटे, 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन छह घंटे देरी से जंक्शन आईं। रविवार को विशेष ट्रेनें अधिकतम पांच से छह घंटे देरी से आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें