फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन का ट्रायल सफल, दस से चलेंगी इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म दो की लाइन पर शनिवार को इंजन का सफल ट्रायल किया गया। इसके साथ ही दस जून से इंटरसिटी, जनता एक्सप्रेस, बरेली अलीगढ़ पैसेंजर समेत दर्जन भर ट्रेनों के चलने का रास्ता भी साफ हो गया है। यह ट्रेनें 25 जून से निरस्त थीं।
विज्ञापन

शनिवार शाम जंक्शन की लाइन नंबर तीन (प्लेटफार्म दो) पर इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल होने पर यहां पत्थर डालने का काम शुरू हो गया है। नौ जुलाई को ब्लॉक की अवधि खत्म होने पर निरस्त चल रही ट्रेनें दस जून से शुरू हो जाएंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। बता दें कि लाइन नंबर तीन पर 25 जून से ट्रेनों का संचालन बंद था। सभी ट्रेनें प्लेटफार्म तीन और चार से गुजारी जा रही थी। यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी रात में गुजरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, दिल्ली-फैजाबाद और सुबह चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से थी।

यह ट्रेनें थीं प्रभावित
रेलवे ने 25 जून से 9 जुलाई तक जंक्शन से गुजरने और चलने वाली वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस, बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर और बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर रद्द की थीं। बरेली- वाराणसी एक्सप्रेस, शाहजहांपुर-बरेली और ब्रांच लाइन की बरेली-बांदीकुई आगरा कैंट को बरेली चंदौसी के बीच नहीं चलाया जा रहा था। वहीं, जंक्शन से सुबह 9.10 बजे चलने वाली बरेली अलीगढ़ पैसेंजर एक घंटा देरी से दस बजे प्लेटफार्म नंबर चार से रवाना हो रही थी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की वेबसाइट अपडेट नहीं, यात्रियों की छूट रही ट्रेन
टनकपुर से सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस का समय बदलकर बरेली जंक्शन पर पूर्वाह्न 11.28 बजे कर दिया गया है। मगर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इसे अपडेट नहीं किया गया है, जिसके चलते ई-टिकट पर पुराना समय 12.10 बजे ही प्रिंट हो रहा है। ऐसे में पुराने समय के अनुसार जंक्शन पहुंचने वाले यात्रियों की ट्रेन लगातार छूट रही है। इसके चलते यात्री परेशान हैं। वहीं, चार्ट बनने के बाद ई-टिकट की धनराशि दो महीने बाद यात्री के एकाउंट में पहुंचने से भी यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें