फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के मुद्दे पर सीएमओ और सीएमएस आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीएम के संभावित निरीक्षण को लेकर सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद नियमित निरीक्षण के लिए एसीएमओ नियुक्त किए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बगावत कर दी। व्हाट्सएप ग्रुप पर पहले तो कुछ डाक्टरों ने आपत्ति जताई फिर शनिवार को पीएमएस एसोसिएशन की बैठक करने को इकट्ठे हो गए। जब सीएमएस ने बताया कि उन्होंने सीएमओ को पुर्नविचार के लिए वापस कर दिया है, तो डॉक्टर शांत हुए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। कमिश्नर और डीएम ने सीएमओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। लिहाजा तीन दिन पहले सीएमओ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया था। एडी (हेल्थ) की ओर से भी दो संयुक्त निदेशकों ने भी उपचार और सफाई व्यवस्था देखी थी। जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, इसके लिए सीएमओ ने निरीक्षण के बाद प्रतिदिन निरीक्षण के लिए एक सीएमओ नियुक्त कर उसकी सूची जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. टीएस आर्या को भेज दी। एसीएम के निरीक्षण की जानकारी पर जिला अस्पताल में राजनीति शुरू हो गई। कुछ डॉक्टरों ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर भी इसको लेकर आपत्ति जताई और मामले को चिकित्सकों के संगठन पीएमएस के जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार तक पहुंचाया। विरोध के लिए शनिवार को दो बजे बैठक तय कर दी गई। सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने भी सीएमओ से आपत्ति जताते हुए पुनर्विचार के लिए पत्र उन्हें वापस कर दिया। इसके बाद पीएमएस एसोसिएशन ने बैठक स्थगित कर दी।

नियमानुसार जिला अस्पताल के डॉक्टरों के कार्यों की जांच उनसे वरिष्ठ अधिकारी ही कर सकता है। सीएमओ ने एसीएमओ को इसके लिए नियुक्त किया, वे सभी जिला अस्पताल के डॉक्टरों से काफी जूनियर हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों और मुझे इस पर ऐतराज है। फोन से सीएमओ को इसकी जानकारी देकर पत्र वापस कर दिया है।
विज्ञापन

डॉ. टीएस आर्या, सीएमएस जिला अस्पताल

मैं नोडल अधिकारी हूं। इस लिहाज से जिला अस्पताल का स्वयं भी निरीक्षण कर सकता हूं अथवा अपने अधीनस्थ अधिकारियों से भी करा सकता हूं। जिला अस्पताल के सीएमएस को यदि इस पर आपत्ति है तो वह अपनी बात डीएम, कमिश्नर के साथ ही अपने उच्चाधिकारियों को बता सकते हैं। जिला अस्पताल की सेवाएं बेहतर रहें इसलिए मैंने यह व्यवस्था की थी ताकि कमी को समय रहते दूर किया जा सके।
विज्ञापन

डॉ. विनीत शुक्ल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें