फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ड्यूटी का समय पूरा होने पर ट्रेन छोड़कर चला गया लोको पायलट

Sat, 14 Sep 2019 10:07 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर/रोजा
विज्ञापन
मालगाड़ी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुरादाबाद से शाहजहांपुर पहुंची मालगाड़ी का लोको पायलट ड्यूटी का समय पूरा होने पर ट्रेन स्टेशन पर छोड़कर चला गया। इस दौरान छह घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसके चलते मेल लाइन की सभी ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया।

विज्ञापन


शुक्रवार रात 11:20 बजे चालक डीपी मौर्या मालगाड़ी को लेकर मुरादाबाद से शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंचे। मालगाड़ी के मुरादाबाद से शाहजहांपुर तक आने में दस घंटे लग गए। इसी बीच चालक की ड्यूटी का समय पूरा हो गया। चालक ने कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद भी ट्रेन को आगे के लिए रवाना नहीं किया गया। जिस पर वह मालगाड़ी को छोड़कर चला गया। इसके बाद कंट्रोल ने दूसरे चालक राजकुमार को मालगाड़ी आगे लेकर जाने के निर्देश दिए।

लोको पायलट राजकुमार स्टेशन पहुंच तो गए मगर मालगाड़ी को आगे ले जाने से इनकार कर दिया। बाद में कंट्रोल के कड़े निर्देश पर चालक ने मालगाड़ी को रोजा तक पहुंचा दिया। शाहजहांपुर स्टेशन से मालगाड़ी सुबह 5.20 बजे रवाना हुई। रोजा से तीसरा चालक सुरजीत मालगाड़ी को लेकर आगे रवाना हुआ।
विज्ञापन


लोको पायलट की ड्यूटी के घंटे पूरे हो गए थे। इसी वजह से वह ट्रेन को छोड़कर चला गया था। उसकी जगह पर दूसरे चालक को ट्रेन लेकर रोजा के लिए रवाना किया गया। ड्यूटी पूरी होने के बाद चालक गाड़ी छोड़कर जा सकता है- मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन

ट्रेन चालक की हालत बिगड़ी

लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन सियालदह आनंद बिहार एक्सप्रेस के चालक की हालत बिगड़ गई। चालक जैसे-तैसे ट्रेन को लेकर रोजा स्टेशन पहुंचा।
सियालदह आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से चली। तभी उसके चालक की तबीयत बिगड़ गई।

चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी। कंट्रोलर ने चालक को ट्रेन रोजा तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रोजा में रेलवे के डॉक्टरों को चालक की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई।

चालक ट्रेन को लेकर हरदोई तक पहुंचा था, इसी बीच उसकी तकलीफ बढ़ गई। उसने दोबारा कंट्रोल को सूचना दी, जिस पर ट्रेन को हरदोई में रुकवाकर चालक को दवा दिलवाई गई। उसके बाद चालक ट्रेन को रोजा लेकर पहुंचा।

ट्रेन को एक मिनट रोककर डॉक्टरों की टीम ने चालक का हाल जाना। चालक ने हरदोई में दवा मिलने के बाद तबीयत ठीक होने की जानकारी दी। जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें