फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई गाड़ी पटरी पर

Sun, 18 Jan 2015 12:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक तैयार हो गया है। अब रेलवे अफसरों को सीआरएस निरीक्षण का इंतजार है, जिसके बाद काठगोदाम और लालकुआं से ट्रेनें वाया बहेड़ी, बरेली जंक्शन लखनऊ को सीधे दौड़ने लगेंगी। इससे न केवल किराया कम लगेगा, बल्कि पहाड़ों की ओर से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों के समय की बचत भी होगी। इस बीच रेल यातायात सामान्य होने लगा है। हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को एक ट्रेन निरस्त रहेगी। सात ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इस बीच ट्रैक पर बचे छोटे-मोटे काम किए जाएंगे।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन और जंक्शन के बीच बड़ी लाइन बिछाने के काम के चलते 14 जनवरी से कई ट्रेनें रद्द चल रही थीं और कइयों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था। रेलवे बोर्ड से तय शेड्यूल के मुताबिक शनिवार को बरेली जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ गई। यात्रियों का आना-जाना शुरू हो जाने से बरेली जंक्शन पर रौनक लौटने लगी है। सोमवार तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

सात ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
शनिवार को ट्रेन नंबर 54075 दिल्ली-सीतापुर सिटी पैसेंजर निरस्त रहेगी। इसके अलावा सात ट्रेनें परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर, चनेहटी, चंदौसी और मुरादाबाद होकर चलाई जाएंगी। इनमें ट्रेन नंबर 13151 व 13152 सियालदाह एक्सप्रेस, 15909 व 15910, 12558 जम्मू-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14000 न्यू फरक्का एक्सप्रेस हैं। अन्य ट्रेनें निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार चलेंगी। एई से जुड़े कार्यों के चलते शनिवार को चार-चार घंटे का ब्लाक लिया गया। जंक्शन यार्ड में ट्रेनों को काशन देकर बेहद धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन


सीआरएस निरीक्षण 19 से 22 के बीच
बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन को जोड़ने के लिए बिछाई गई छह नंबर लाइन पर ट्रेनों का संचालन करने से पहले सीआरएस निरीक्षण कराया जाना है। निरीक्षण से संबंधित फाइल मुरादाबाद उत्तर रेल मंडल ने मुख्यालय के माध्यम से सीआरएस को भेज दी है। निरीक्षण 19 से 22 जनवरी को बीच होना प्रस्तावित है। डीआरएम सुधीर अग्रवाल के मुताबिक सीआरएस ने अभी तारीख तय नहीं की है, लेकिन 19 से 22 जनवरी के बीच किसी एक तारीख को निरीक्षण हो सकता है।  पूर्वोत्तर रेलवे जंक्शन-कासगंज का ट्रैक पहले ही तैयार कर चुका है। इस रूट के निरीक्षण संबंधी फाइल भी सीआरएस को भेजी जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक यहां जंक्शन-सिटी स्टेशन के साथ बरेली जंक्शन-कासगंज रूट का भी निरीक्षण किया जा सकता है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने भी ऐसी ही संभावना बताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें