फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन-डे पर ब्रॉडगेज की पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। वेलेंटाइन-डे के दिन यानी 14 फरवरी को मैलानी से लखीमपुर के बीच ब्रॉडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद से लोगों में खुशी हैं। जिससे अब पिछले तीन सालों से रेल सुविधा से वंचित यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

ऐशबाग-पीलीभीत ब्रॉडगेज आमान परिवर्तन का शिलान्यास तत्कालीन रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने फरवरी 2013 में लखीमपुर स्टेशन पर किया था। जिसको पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2016 निर्धारित किया गया था, लेकिन इस अवधि में काम शुरू नहीं हो पाया। 15 अक्टूबर 2016 को लखीमपुर से मैलानी के बीच मेगा ब्लॉक लिया गया। तब मीटर गेज की पटरियों को उखाड़ कर ब्रॉडगेज पटरियां बिछाने का काम शुरू हुआ। इसके बाद प्लेटफार्म, सिग्नलिंग, पुल-पुलिया समेत अन्य काम शुरू हुए। कार्यदायी संस्था आरबीएनल को इस काम को पूरा करने में साढ़े तीन साल का समय लग गया। साढ़े तीन साल के लंबे इंतजार के बाद जब 14 फरवरी को ब्रॉडगेज ट्रेनों के संचालन की खबर मिली तो लोगों की खुशियों का ठिकाना न रहा। एनई रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने 14 फरवरी को ट्रेन के संचालन की पुष्टि की है।
मैलानी से लखीमपुर के बीच ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। 14 फरवरी को ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। जल्दी ही समय सारिणी और किराया सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मोनिका अग्निहोत्री, डीआरएम, एनई रेलवे, लखनऊ मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें