फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 पेंड्रोल क्लिप गायब, 40 मिनट रोकी डेमू ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा और सेंथल रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक से कई पेंड्रोल क्लिप गायब होने से हड़कंप मच गया। इससे 38 मिनट तक डेमू ट्रेन का संचालन रोकना पड़ा। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे पीलीभीत दिशा की डेमू ट्रेन भोजीपुरा और सेंथल के बीच झटके खाकर रुकी तो यात्री नीचे उतर आए। रेलवे स्टाफ के साथ ट्रैक पर घूमे यात्रियों ने देखा कि करीब 52 पेंड्रोल क्लिप गायब थे। सूचना पर आरपीएफ , जीआरपी और सिविल पुलिस भी पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। आरपीएफ का कहना है कि 25 से 30 पेंड्रोल क्लिप चोरी की गई हैं। करीब चालीस मिनट के बाद ट्रेन को गुजार दिया गया। हालांकि घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। चर्चा है कि कहीं किसी संदिग्ध व्यक्ति ने ट्रेन को पलटने के लिए तो इतनी बड़ी संख्या में पेंड्रोल क्लिप ट्रैक से नहीं निकाल लीं।वैसे आरपीएफ इसे चोरों की हरकत ही मानकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें