फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहेते टीटीई की ड्यूटी लगाने के मामले में सीआईटी पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन

एनई रेलवे मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने सीआईटी ऑफिस में मारा छापा
विज्ञापन

कर्मचारियों की ड्यूटी से जुड़े दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए

बरेली। करीब चार महीने से चहेते टीटीई की खास ट्रेनों में ड्यूटी लगाने के मामले में सिटी स्टेशन के सीआईटी के खिलाफ विजिलेंस ने शिकंजा कस दिया है। एनई रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने शनिवार को सीआईटी ऑफिस में छापा मारकर कर्मचारियों की ड्यूटी से जुड़े दस्तावेज जांच के लिए कब्जे ले लिए। विजिलेंस की इस कार्रवाई से इज्जतनगर रेल मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी हड़कंप मचा हुआ है।
इज्जतनगर रेल मंडल की रामनगर-आगरा फोर्ट और काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस जबरदस्त भीड़ वाली ट्रेनें हैं। दोनों में ज्यादातर नोरूम की स्थिति रहती है। इन ट्रेनों में सिटी स्टेशन से टीटीई की ड्यूटी लगती है। आरोप है कि स्टेशन के सीआईटी करीब चार महीने से अपने चहेते टीटीई की ड्यूटी लगा रहे हैं। इससे अन्य टीटीई में रोष है। इसकी शिकायत किसी रेल कर्मचारी ने एनई रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय में की तो विजिलेंस को जांच के आदेश दिए गए। शनिवार को मुख्यालय से विजिलेंस टीम के रमन सिंह और पीके सिंह सिटी स्टेशन पहुंचे और सीआईटी ऑफिस में छापा मारा। टीम ने यहां दो घंटे रुककर आवश्यक दस्तावेज कब्जे ले लिए। कई टीटीई से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापा मारना सामान्य प्रक्रिया है। फिलहाल विजिलेंस कार्रवाई के मामले अभी कुछ नहीं कहेंगे। जांच के बाद ही वास्तविकता पता चलेगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें