फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 28 को आएंगे उत्तर रेलवे के जीएम, दस दिन से एस्केलेटर का नहीं हुआ ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर रेलवे के जीएम टीपी सिंह का जंक्शन का निरीक्षण अब 28 नवंबर को होगा। जंक्शन पर उनके आगमन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

जीएम टीपी सिंह का निरीक्षण पहले 29 नवंबर को होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से निरीक्षण अब 28 नवंबर को होगा। जंक्शन पर उनके सामने कई चुनौतियां हाेंगी, जिसमें एस्केलेटर मुख्य है। सात सितंबर को दिल्ली से आई टीम ने एस्केलेटर का ट्रायल किया था। ट्रायल के बाद इसे नौ नवंबर को रेलवे को सौंपा जाना था, जिसके बाद बुजुर्ग और महिला यात्रियों के लिए प्लेटफार्म बदलना सुविधाजनक होता, लेकिन एस्केलेटर ट्रायल में ही फेल हो गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि सफल ट्रायल होने पर ही इसे रेलवे को सौंपा जाना था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। ट्रायल क्यों नहीं हो रहा है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें