फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में ट्रेनों का संचालन शुरू होने से घट सकते हैं ड्राई फ्रूट्स के दाम

विज्ञापन
खाली दौड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे ने साढ़े तीन महीने बाद बारामूला से दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। इससे ड्राई फ्रूट्स के दाम नीचे आने की संभावना बढ़ गई है।

रेलवे श्रीनगर-बारामूला के बीच सुबह में दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन करता है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद रेलवे ने ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी थी, जिसकी वजह से कश्मीर से कोई पार्सल भी नहीं आ रहा था, जिसके कारण मेवा कारोबारियों ने चिली और अमेरिका से आयातित अखरोट-बादाम मंगाना शुरू कर दिए थे, जो कश्मीरी मेवा की अपेक्षा महंगे हैं।

विज्ञापन


करीब एक महीना पहले जम्मू-कश्मीर में डाक और मोबाइल सेवाएं तो शुरू कर दी गईं, लेकिन ड्राई फ्रूट्स अब भी आना शुरू नहीं हुआ।
जम्मू-बारामूला के बीच 56 किलोमीटर की दूरी है और इस रेल रूट पर रोज चार ट्रेनें आती-जाती हैं। ट्रेनों में ड्राई फ्रूट्स के पार्सल श्रीनगर से बारामूला तक आकर ट्रकों से पूरे देश में पहुंचते हैं।

ट्रेनें बंद होने से कश्मीर से ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई भी बंद हो गई थी। बरेली में कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स की आवक बंद हुई तो मेवा कारोबारियों ने आयातित ड्राई फ्रूट्स मंगाने शुरू कर दिए थे, जो महंगे हैं।
विज्ञापन


जंक्शन के पार्सल घर के आंकड़ों के मुताबिक कश्मीर से आमतौर पर हर महीने एक हजार से ज्यादा कट्टों में सिर्फ अखरोट और बादाम बरेली आते थे। अब ट्रेनें चलने के बाद फिर से ड्राई फ्रूट्स का कारोबार बढ़ने और भाव भी नीचे आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें