फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाल तख्त एक्सप्रेस में बिजली-पानी बंद होने पर हंगामा

विज्ञापन
अकाल तख्त एक्सप्रेस में बिजली-पानी बंद होने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार शाम लखनऊ दिशा में जाने के लिए जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आई अकाल तख्त एक्सप्रेस की बोगी नंबर पांच में बिजली-पानी की सप्लाई बंद होने से नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे स्टाफ में हड़कंप मच गया। करीब आधा घंटे बाद बिजली-पानी की सप्लाई चालू करके ट्रेन को रवाना किया गया। दो यात्रियों की हालत बिगड़ने पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन

अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 12317 अकाल तख्त एक्सप्रेस लखनऊ दिशा में जाने को शुक्रवार शाम बरेली जंक्शन पहुंची तो कोच एस फाइव के यात्री बाहर आकर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि कोच में 12 घंटे से बिजली और पानी की सप्लाई बंद है। प्लेटफार्म संख्या एक पर हंगामा होते देख जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को समझाने की कोशिश की तो वे बोले- कोच में दो यात्रियों की हालत बिगड़ गई है। इस पर डॉक्टर को बुलाकर उनका इलाज कराया गया। ट्रेन के जनरेटर रूम में मौजूद इलेक्ट्रिक स्टाफ भी आ गया। उसने बिजली-पानी की सप्लाई चालू की, तब यात्री शांत हुए। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के अमृतसर से चलने के बाद से ही यह समस्या बनी हुई थी। शिकायत के बाद भी ट्रेन स्टाफ ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मुरादाबाद में भी ट्रेन को रोका गया लेकिन रेलवे स्टाफ ने बिना समाधान किए ट्रेन आगे बढ़ा दी। जंक्शन पर हंगामे के बाद करीब आधा घंटे में समस्या दूर हो गई और ट्रेन लखनऊ की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन


ट्रेन के एक कोच में पानी-बिजली सप्लाई को लेकर दिक्कत थी। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने समस्या दूर कर दी। दो यात्रियों का इलाज भी कराया गया।
- सत्यवीर, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें