बरेली। मुरादाबाद डिवीजन के नगीना-बुंदकी सेक्शन पर मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरने पर अप लाइन का यातायात बाधित हो गया, जिससे लखनऊ चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर सहरसा समर स्पेशल ट्रेन को हापुड़-मेरठ-सहारनपुर से डायवर्ट करके गुजारा गया।
सुबह तीन बजे मुरादाबाद से अमृतसर की ओर जा रही कोयला भरी मालगाड़ी का वैगन नगीना और बुंदकी स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गया। एकाएक हुई घटना से मुरादाबाद डिवीजन में हड़कंप मच गया। डीआरएम तरुण प्रकाश, एडीआरएम अश्विनी कुमार समेत कई मंडलीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रैक बाधित होने से लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर सहरसा समर स्पेशल ट्रेन को हापुड़ मेरठ होते हुए गंतव्य तक पहुंचा गया। दोपहर 12:25 बजे तक इंजीनियरिंग अनुभाग ने पटरी को दुरुस्त करके ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया।