फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में निकला सांप, मचा हड़कंप, जंक्शन पर सांप को मारा

विज्ञापन
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में निकला सांप, मचा हड़कंप, जंक्शन पर सांप को मारा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही प्लेटफार्म पर कूदे यात्री, खलासी ने मारा सांप
विज्ञापन

करीब आधा घंटा देरी से मुरादाबाद को रवाना हुई ट्रेन

बरेली। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में काला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में यात्री कोच खाली करके दूसरे कोच में पहुंच गए, तो कुछ यात्री अपनी सीट पर ही खड़े रहे। बरेली जंक्शन पर ट्रेन के रुकते ही सभी यात्री कोच से कूद गए। यहां खलासी ने सांप को कोच से निकालकर मार दिया, जिसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ट्रेन करीब आधा घंटे तक जंक्शन पर खड़ी रही।
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14257) में सोमवार की रात डेढ़ बजे के करीब कोच एस-8 की 18 नंबर बर्थ पर एक यात्री चादर ओढ़कर सो रहा था। हरदोई के पास उसे चादर के ऊपर कुछ चलने का अहसास हुआ। उसने देखा कि करीब दो फुट का सांप है तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ही सांप को चादर से दबा दिया और कोच के अन्य यात्रियों को बताया। सांप होने की बात सुनकर अन्य यात्री घबरा गए। उनमें चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में वह सामान छोड़कर दूसरे कोच में चले गए।
विज्ञापन

एक यात्री ने टीटीई को बताया। टीटीई ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को मेसेज देकर जानकारी दी। जंक्शन पर ट्रेन करीब साढ़े तीन बजे जंक्शन पहुंची। ट्रेन रुकते ही कोच के सभी यात्री प्लेटफार्म पर कूद गए। वहां पहले से ही मौजूद सेक्शन इंजीनियर कैरिज एंड वैगन वीरपाल सिंह ने खलासी शिशुपाल को भेजकर सांप को बाहर निकलवाकर मार दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिसौदिया ने बताया कि कंट्रोल से मेसेज मिलने के बाद आरपीएफ कोच की लोकेशन लेकर मौके पर पहुंच गई। कोबरा को बाहर निकलवाकर मरवा दिया गया।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे में रेलवे कंट्रोल से एसएस पर आया मेसेज
हरदोई के पास रात करीब डेढ़ बजे यात्रियों ने टीटीई को मेसेज देकर सांप के बारे में बताया था। उन्होंने तुरंत रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना दी। रेलवे कंट्रोल से जंक्शन पर मेेसेज आने में करीब दो घंटे लग गए। अगर यह सूचना सही समय पर मिल जाती तो शाहजहांपुर में भी कोच में से सांप को निकालकर यात्रियों को राहत पहुंचाई जा सकती थी। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि कंट्रोल की लापरवाही का आलम यह रहा कि जब ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंचने वाली थी तो स्टेशन मास्टर आफिस को कोच में सांप होने की जानकारी मिली, जिसके बाद जंक्शन पर बचाव टीम एलर्ट हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें