फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के ठहराव का समय घटा, बस दो मिनट... कैसे चढ़े और कैसे उतरें

विज्ञापन
बरामद नकली पानी की बोतलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर करीब एक दर्जन ट्रेनों के ठहराव का समय घटाकर दो मिनट कर दिया गया है। ऐसे में पार्सल की आवक कम होने से व्यापारियों में आक्रोश है तो एक महीने से पार्सल बुकिंग भी बंद है। वहीं यात्रियों की ट्रेनें छूट जा रही है। भीड़ के चलते न तो यात्री तय समय में उतर पा रहे हैं और न ही चढ़ पा रहे हैं। यात्रियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए ठहराव का समय बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

जंक्शन पर चंडीगढ़ एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस (अप/डाउन), पंजाब मेेल (अप/डाउन), जननायक एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस (अप/डाउन), कुंभ एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस का ठहराव पांच से दस मिनट तक है। अभी तक इन ट्रेनों में पार्सल को लोड और अनलोड करने के लिए पार्सल पोर्टर को खासा समय मिलता था। एक जुलाई से इन ट्रेनों का जंक्शन पर ठहराव दो मिनट कर दिया गया है। ऐसे में जंक्शन के पार्सल अनुभाग को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। करीब एक महीने से इन ट्रेनों में पार्सल की बुकिंग बंद है। जंक्शन पर मेडिसिन, सब्जी, बर्तन, पतंग-मांझा, मिलेट्री लगेज आदि की सप्लाई होती थी। इन ट्रेनों में अब बुकिंग बंद है। वहीं, यात्री भी इससे प्रभावित हुए हैं। ठहराव का समय घटने और कोच डिस्प्लेट सिस्टम न होने से उनकी ट्रेनें छूट रही है। एक तो समय कम ऊपर से ट्रेनों में भीड़। इसके चलते स्टेशन से यात्री न तो ट्रेन में चढ़ पा रहे हैं और न ही ट्रेन के यात्री उतर पा रहे हैं। यात्री पानी पीने के लिए भी ट्रेन से उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे में मजबूरन बोतल बंद मंहगा पानी खरीदना पड़ रहा है। मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्विनी कुमार का कहना है कि यह रेलवे बोर्ड का फैसला है, मंडल स्तर पर समय परिवर्तन करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें