फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर फंसी ट्राली.. कई ट्रेनें रुकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक रेलवे क्रासिंग पर रेत भरी ट्रैक्टर ट्राली फंसने से अप और डाउन की आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें थम गईं। डेढ़ घंटे बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटाया गया। आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11:30 बजे लाल फाटक रेलवे क्रासिंग से गुजर रही रेत से लदी ट्रैक्टर ट्राली ट्रैक पर फंस गई। चालक के काफी मशक्कत के बाद भी ट्राली टस से मस नहीं हुई। इधर जंक्शन से त्रिवेणी एक्सप्रेस भी लखनऊ की ओर रवाना हो चुकी थी। गेटमैन ने ट्रेन को आउटर पर ही रुकवा दिया। अप लाइन की ट्रेनें भी बरेली कैंट, रसुइया, पीतांबरपुर, टिसुआ आदि स्टेशनों पर रोक दी गई। त्रिवेणी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रेन रुकने की सूचना से रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को दी। कुछ समय बाद जंक्शन से आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने लाल फाटक के पास खड़ी जेसीबी मंगाकर ट्रैक्टर हटाकर ट्रैक को साफ किया। गया। लाल फाटक रेलवे क्रासिंग पर जाम लगने से चंदौसी रूट की क्रासिंग भी बंद हो गई। जिससे बरेली कैंट से चंदौसी जाने वाली मालगाड़ी भी रुक गई। डेढ़ घंटे तक लखनऊ-मुरादाबाद रूट का यातायात बाधित रहा। लखनऊ रूट की राज्यरानी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस समेत मालगाड़ियों को अन्य स्टेशनों पर रोक दी गईं। आरपीएफ इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि आंवला का रहने वाला ड्राइवर बेचे लाल किसी अस्पताल के लिए रेता ले जा रहा था। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें