फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह अगस्त से पहले चौपुला पर दौड़ेगा ट्रैफिक

विज्ञापन
चौपुला पुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सेतु निगम के अफसरों का दावा- अगस्त के दूसरे सप्ताह तक पूरा कर लेंगे काम

बरेली। चौपुला पुल पर सेतु निगम का एक तरफ का काम लगभग पूरा हो चुका है। सेतु निगम का कहना है कि बारिश के कारण काम में रुकावट आई है। अगस्त के दूसरे सप्ताह तक काम पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि 15 अगस्त तक पुल शुरू हो जाएगा। नए पुल को पुराने पुल से जोड़ने के लिए तीन पिलर तैयार किए जाने है। लिहाजा यह काम बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन

सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन का कहना है कि बारिश के कारण काम में कुछ व्यवधान आए हैं। करीब नब्बे फीसदी काम पूरा किया जा चुका है और बाकी बचे काम अगले बीस दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे। वाई शेप में बन रहा नया पुल सिटी स्टेशन, पुलिस लाइंस और पटेल चौक की ओर उतरेगा। पटेल चौक और सिटी स्टेशन की ओर सेतु निगम ने रैंप का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। पुलिस लाइन की तरफ रैंप के साथ रेलिंग का काम भी लगभग पूरा हो गया है। शेष बचे छोटे-मोटे काम भी तेजी के साथ निपटाए जा रहे हैं।
सेतु निगम के डीपीएम के मुताबिक चौपुला नए और पुराने पुल को जोड़ने के लिए चौराहे से पुल की तरफ का हिस्सा तैयार किया जाएगा। इसके लिए तीन पिलर खड़े करने होंगे। चूंकि अभी पिलर का निर्माण शुरू नहीं हुआ है और इसमें समय भी लग सकता है, लिहाजा दोनों पुलों को जोड़े बगैर ही अगस्त तक हर हाल में यातायात शुरू कर दिया जाएगा। इससे यातायात काफ ी हद तक सुगम हो जाएगा। इसके बाद पुराने पुल को जोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें