फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईए के नवनियुक्त चेयरमैन नीरज गोयल को सौंपा पदभार

विज्ञापन
मंच पर बैठे आईआईए के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन पीयुष अग्रवाल ने उन्हें पद की जिम्मेदारी सौंपी

बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नवनियुक्त चेयरमैन नीरज गोयल ने बृहस्पतिवार को पदभार संभाल लिया। पूर्व चेयरमैन पीयुष अग्रवाल ने उन्हें पद का दायित्व सौंपा। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल में हुए समारोह में नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त चेयरमैन ने पदभार संभालने के बाद व्यापारियों से अपनी टीम का परिचय कराया। इसके बाद पूर्व सचिव दीपांशु अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में उद्योगों के हित में कराए गए कार्यों के बारे में बताया। चेयरमैन नीरज ने कहा कि पूर्व में संस्था के अध्यक्षों ने जो मूल्य स्थापित किए हैं, वे उन्हीं पर चलकर बरेली के औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाएंगे। आईआईए भविष्य में भी सरकार के उद्योग को चलाने में घोषित नियमों और बदलाव के बारे में सेमिनार के माध्यम से उद्यमियों तक पहुंचाती रहेगी। बैठक में सुरेश सुंदरानी, एसके सिंह, चैप्टर सचिव तनुज भसीन, कोषाध्यक्ष मयूर धीरवानी, आईआईए के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गोयल, सतीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हरदीप सिंह ओबराय उपाध्यक्ष
आईआईए चेयरमैन नीरज गोयल ने नई टीम की घोषणा की। बताया कि हरदीप सिंह ओवराय, सुनीत मूना उपाध्यक्ष होंगे। तनुज भसीन सचिव, सह सचिव रजत मेहरोत्रा, कपिल चंदानी व राजीव आनंद होंगे। कोषाध्यक्ष के पद पर मयूर धीरवानी नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें