फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद जैसा होगा बरेली में ट्रैफिक लाइट सिस्टम

सार

रेड लाइट का समय अपने आप तय होगा, जाम से निपटने को कंट्रोल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से मिलेगी राहत
 
विज्ञापन
श्यामगंज बाजार में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एबीडी एरिया में आने वाली सड़कों पर इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू होगा। इस सिस्टम के तहत चौक-चौराहों पर लगी रेड लाइट की टाइमिंग फिक्स नहीं रहेगी। रेड लाइट पर लगे डिटेक्विट कैमरों के जरिए लाइट जरूरत के अनुसार रेड व ग्रीन होगी। जिस भी साइड में वाहनों की अधिक संख्या अधिक होगी, उस साइड को अधिक टाइम दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में आईटीएमएस व्यवस्था को लागू करने के लिए कंसल्टेंसी कंपनी की टीम प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी चेक कर रही है। स्मार्ट सिटी योजना के जीएम संजय सिंह चौहान ने बताया कि वाहनों के हर रोज का लाइव डाटा तैयार होने से पता चलेगा कि महीने में किस दिन, किस समय शहर में किन रूटों पर अधिक भीड़ रहती है और किस ओर वाहनों की कतार लंबी लगती है। इसी आधार पर उक्त वाहनों को बाईपास करने के लिए वैकल्पिक मार्ग की डिजाइन तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में जितने वाहन प्रवेश करेंगे या शहर के अंदर से आवागमन करेंगे उनका भी लाइव डाटा तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें