फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Diversion: बरेली में दशहरे पर बदली यातायात व्यवस्था, रात एक बजे तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Sat, 12 Oct 2024 08:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दशहरा पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहनों की शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका चौराहा, बड़ा बाइपास, रजऊ चौराहा होते हुए शहर आ सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दशहरा के मद्देनजर शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन दोपहर दो से रात एक बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका चौराहा, बड़ा बाइपास, रजऊ चौराहा होते हुए शहर आ सकेंगे। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने-आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए गुजारे जाएंगे। 

विज्ञापन


नैनीताल और पीलीभीत की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ा बाइपास, फरीदपुर दातागंज होते हुए और बदायूं की ओर से लखनऊ, शाहजहांपुर और पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहनों को दातागंज, फरीदपुर, बड़ा बाइपास होते हुए पास किया जाएगा। बदायूं की ओर से बरेली आने वाले सभी वाहनों को रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ होते निकाला लाएगा।

इज्जतनगर तिराहे से कुदेशिया पुल, हार्टमैन की तरफ जाने वाले वाहन इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी होकर आ-जा सकेंगे। दुल्हे मियां की मजार से हार्टमैन की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा होकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवाइजरी 
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जिन लोगों को वाहनों से रामपुर, दिल्ली की तरफ जाना है, वह चौपुला, पटेल चौक, महादेव पुल की तरफ न जाकर श्यामगंज पुल से डेलापीर होकर जाएं। इसी प्रकार आने वाले वाहन डेलापीर, ईंट पजाया, श्यामगंज पुल होते हुए आएं। समस्या से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें