फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से तीन दिन तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Thu, 27 Oct 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Traffic arrangements will be changed for three days from tomorrow - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली पर बाजारों में भीड़ के चलते तीन दिन तक शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। 28 अक्तूबर को धनतेरस, 29 को छोटी और 30 को बड़ी दिवाली होगी। तीनों दिन बाजारों में जबरदस्त भीड़ रहती है। इस दौरान व्यस्त बाजारों में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। ट्रैफिक डायवर्जन रोज शाम चार से रात 10 बजे तक रहेगा। 
विज्ञापन

अयूब खां चौराहा
 कोतवाली, रोडवेज बस स्टैंड की ओर भारी वाहन, चार पहिया, तीन पहिया वाहन व रिक्शा नहीं जा सकेंगे। दोपहिया वाहन केवल कुमार टाकीज तक जाएंगे। वहां से सराय खाम की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
सिकलापुर चौराहा
 रोडवेज बसों को छोड़कर कोई भारी वाहन, चार पहिया, तीन पहिया व रिक्शा रोडवेज और नावल्टी चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। रोडवेज की तरफ दोपहिया गाड़ियां जा सकती हैं। चार पहिया व तीन पहिया वालन सिकलापुर बाजार की ओर भी नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

आजमनगर चौराहा
 इस चौराहे से कोई वाहन आजमनगर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
साहू गोपीनाथ तिराहा
 साहू गोपीनाथ के सामने से बांसमंडी व मठ चौकी रोड पर वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे।
मठ चौकी तिराहा
 इस तिराहे से कोई वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं जाएगा।
जाटवपुरा चौराहा
 कोई वाहन आलमगीरीगंज की ओर नहीं जा सकेगा।
ताड़ीखाना तिराहा
 इस तिराहे से मोहल्लों में आने जाने वाले वाहन बांसमंडी की ओर नहीं जा सकेंगे।
आलमगीरीगंज तिराहा
 बांसमंडी व शिवाजी मार्ग से आने वाले वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं जाने दिए जाएंगे।
सराय गेट
 कोई वाहन सराय मार्केट में नहीं जाने दिया जाएगा।
गली मनिहारान
 इस चौराहे से किसी भी तरह का वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं जा सकेगा।
कोहाड़ापीर 
 कोई वाहन कुतुबखाना, बड़ा बाजार की ओर नहीं जाएगा। इधर के वाहनों को प्रेमनगर धर्मकांटा व सुर्खा बानखाना होकर निकाला जाएगा।
बिहारीपुर चौकी और बिहारीपुर ढाल
 यहां होकर काई वाहन कुतुबखाना की ओर नहीं जाएगा।
किला क्रासिंग
बड़ा बाजार की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
संदल खां बजरिया चौराहा, नीम की चढ़ाई, कूंचा सीतारा
- कोई वाहन बड़ा बाजार की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

जरूरतमंद, अस्पताल जाने वाले रोगियों, बाहर से आने वाले रिश्तेदारों, डॉक्टर, डॉक्टर, एंबुलेंस, शांति व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं में लगे अधिकारी व कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान प्रतिबंध लागू नहीं होगा। 
विज्ञापन

- ओपी यादव, एसपी ट्रैफिक  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें