फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएम योगी के आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, आज भी बंद रहेगा पुराना बस अड्डा

Thu, 11 Dec 2025 06:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बृहस्पतिवार को भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। वहीं पुराना बस अड्डा देर रात तक बंद रहेगा। मुख्यमंत्री योगी के आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। 
विज्ञापन
Traffic Diversion (Demo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के कारण बृहस्पतिवार को भी शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। देर रात तक पुराना बस अड्डा बंद रहेगा। रोडवेज बसों का संचालन सेटेलाइट से होगा। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


बदली रहेगी यातायात व्यवस्था 

  1. परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से कोई भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आएगा।
  2. दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, बिलवा  विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए बदायूं जाएंगी। इसी रूट से आने की भी व्यवस्था रहेगी।
  3. नैनीताल मार्ग व पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसों का आवागमन भी इसी मार्ग से होगा।
  4. दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें बड़ा बाइपास से झुमका तिराहा, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर लखनऊ जा सकेंगी।
  5. लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते  हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे।
  6. बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। जिनको दिल्ली जाना है, वह बड़ा बाइपास से होकर जा सकेंगे।
  7. बदायूं व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहे से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी।
  8. दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, बिलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें