फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुतला फूंककर किया मंडी शुल्क का विरोध

विज्ञापन
व्यापारियों ने घंटाघर पर मंडी शुल्क का पुतला फूंका। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में बुधवार दोपहर घंटाघर पर मंडी शुल्क का पुतला दहन किया गया। शाहजहांपुर फ्लोर मिल एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद्र सिंघल, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष हरि किशोर गुप्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा, एक तरफ सरकार व्यापारियों की हितैषी होने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर वर्षों से मंडी शुल्क समाप्त किए जाने की मांग को नजरअंदाज कर रही है। आसपास के प्रदेशों में जब मंडी शुल्क नहीं है या न के बराबर है तो उत्तर प्रदेश से भी इसको खत्म किया जाए अथवा कम किया जाए। जब भी प्रदेश में किसी प्रकार के चुनाव होते हैं तो वोटिंग गिनती आदि के लिए मंडियों का अधिग्रहण कर लिया जाता है।
इससे हफ्तों व्यापारियों का बड़ा नुकसान होता है और उन्हें मुआवजा भी नहीं दिया जाता। कार्यक्रम में जिला महामंत्री नाजिम खान, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, अभिषेक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, महामंत्री कमाल फहीम, आनंद सक्सेना, शकील अहमद, मोहित अग्रवाल, अभिषेक मोहन, रामबाबू गुप्ता, मोहम्मद रफी, सौरभ चौहान, सुरेश गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें