फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साप्ताहिक बाजार पर गरजा बुलडोजर टीम के साथ व्यापारियों की नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना में बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर नगर निगम का बुलडोजर गरजा। इस दौरान टीम के साथ व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई। कई व्यापारियों ने अपना गल्ला तक सड़क पर फेंक दिया। टीम ने किसी तरह मामला शांत कराया और जब्त किया गया सामान नगर निगम ले आई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे नगर निगम की टीम कुतुबखाना पहुंची। तब तक सड़क किनारे साप्ताहिक बाजार सज गया था। टीम ने दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा।
इसके बाद टीम ने एक-एक कर सामान जब्त करना शुरू कर दिया। फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटवाया। साथ ही, दुकानों के बाहर सड़क पर रखे व्यापारियों के सामान को भी अंदर कराया।
विज्ञापन

अभियान सुबह 10 से लेकर अपराह्न दो बजे तक जारी रहा। चेतावनी दी गई कि दोबारा अवैध बाजार लगा तो तीन माह के लिए सामान जब्त कर लिया जाएगा।
एसएसपी को भेजा पत्र, कहा- पुलिस की जिम्मेदारी करें तय : साप्ताहिक बाजार को हटवाने के बाद प्रवर्तन टीम के प्रभारी राजवीर सिंह ने एसएसपी अनुराग आर्य को पत्र लिखकर कार्रवाई के बारे में बताया है। वहां दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए संबंधित थाने और पुलिस की जिम्मेदारी तय करने का अनुरोध किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें