फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्राॅली डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, डेढ़ घंटे लगा जाम

विज्ञापन
हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह पांच बजे घने कोहरे के बीच एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली लभारी पुलिस चौकी के पास डिवाइडर पर चढ़कर बीच रोड पर पलट गई। इससे बरेली से रामपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। बरेली की तरफ से आ रहा ट्रक भी हादसे से बचाने के चक्कर में खाई में जा घुसा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

यासीन पुत्र रियाज अहमद निवासी बिक्रमपुर थाना शाही अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली में लकड़ी भरकर रामपुर ले जा रहे थे। बुधवार सुबह पांच बजे वह ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर लभारी पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो उसका ट्रैक्टर अधिक कोहरे के कारण डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्राॅली में भरी लकड़ियां सड़क पर फैल गईं। इससे मार्ग बंद हो गया। इस दौरान दूसरा ट्रक भी हादसे का शिकार होने से बच गया। सूचना पर कार्यवाहक थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज लभारी मौके पर पहुंचे। वाहनों को वनवे कर आवागमन शुरू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें