शीशगढ़। एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना शीशगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए धार्मिक स्थलों और बरेली बस अड्डे पर पिंक बूथ को स्थापित कर महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का आदेश दिया है।
एसएसपी ने ग्रामीणों को 112 नंबर की महत्ता बताते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति रात में खुले स्थान पर सो रहा हो तो वह 112 पर फोन करके बता दें। पुलिस उसको नजदीकी रैन बसेरा तक पहुंचा कर जाएगी।
कस्बे में मुख्य मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राधेश्याम को अतिक्रमण हटाने के लिए 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अभियान चलाने का निर्देश दिया। कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाने का आदेश दिया।
इंस्पेक्टर का सात दिनों का कटेगा वेतन
जनसुनवाई में शिकायतों का फीडबैक न लेने पर शीशगढ़ के इंंस्पेक्टर का सात दिनों का वेतन काटने के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं।
एसएसपी ने किया निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
एसएसपी ने थाने में सरकारी अभिलेखों, रसोईघर, पुलिस कर्मियों के लिए बने आवास, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। इसमें सब कुछ ठीक मिला। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को तीन मिनट में दंगे के समय पहनने वाले सुरक्षा उपकरण को पहनने के लिए कहा। शस्त्र को खोलकर बांधने के लिए कांस्टेबल अंकुश खन्ना को एक हजार, पुलिस गारद की कमांड के लिए उप निरीक्षक भूरेलाल को दो हजार, कांस्टेबल अशोक कुमार को बीट की पूर्ण जानकारी के लिए एक हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। संवाद