फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर मैकेनिक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला, परिजनों को हत्या का शक

विज्ञापन
बहेड़ी। ट्रैक्टर मैकेनिक सज्जाद अहमद का फाइल फोटो
विज्ञापन
बहेड़ी। ट्रैक्टर मैकेनिक का शव संदिग्ध हालत में सीकरी गांव के पास पड़ा मिला। उन्होंने दो दिन पहले ही एक जमीन का सौदा किया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला टांडा निवासी ट्रैक्टर मिस्त्री सज्जाद अहमद (60) पुत्र अब्दुल हमीद की सोमवार की सुबह गांव में ब्रह्मदेव के पास सड़क किनारे शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सिंगौती गांव में उनकी 60 बीघा जमीन है। इसमें से आधी जमीन दो दिन पहले ही बेच दी गई थी। रविवार रात परिजनों की सज्जाद से बातचीत हुई थी। उसके बाद से वह लापता हो गए थे। सुबह उनका शव बरामद होने की जानकारी मिली।
सज्जाद मिस्त्री दूसरी बीबी के पास रहते थे। मृतक ने 14 साल पहले ही पहली पत्नी को छोड़ दिया था। पहली पत्नी और उससे बच्चे बाइपास पर एक रेस्टोरेंट के बराबर में रहते हैं। वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ इस्लामनगर मोहल्ले में रहते थे। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें