लखीमपुर खीरी के परसपुर चौकी के पास देर रात चौकी इंचार्ज के साथ गश्त के दौरान एक सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। दरअसल परसपुर चौकी इंचार्ज सोमवार देर रात सिपाहियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान गदानिया के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखी, जिसे उन्होंने रुकवाने की कोशिश की।
सिपाहियों के रोकने के बाद भी चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका और सिपाही हरेंद्र के ऊपर ही चढ़ा दिया। इससे सिपाही को कई जगह गंभीर चोटें आईं हैं। बताया गया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।