फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट फार्मूले से क्षय रोग पर हो रहा वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्षय रोग से मुक्ति के तहत ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट फार्मूले से तीन साल में मंडल की तीन सौ से ज्यादा ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुईं। यह संख्या वर्ष 2023 के सापेक्ष पांच गुना ज्यादा है। संवेदनशील क्षेत्र और अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे संदिग्ध मरीजों की जांच पर जोर है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में मंडल की 70 पंचायतें टीबी मुक्त हुई थीं। क्रमवार 2024 में 277, 2025 में 474, 2026 में अब तक 363 पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी हैं। मंडलीय आंकड़ों पर गौर करें तो बदायूं की 185, शाहजहांपुर की 87, बरेली की 47 और पीलीभीत की 24 पंचायत टीबी मुक्त हैं।
नए आवेदनों की नियमानुसार जांच के बाद सभी शर्त पूरी करने वाली पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा। समीक्षा में बरेली मंडल की 4012 पंचायतों में से टीबी मुक्त पंचायतों का प्रतिशत 8.55 है। नई सूची जल्द जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें