फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस कर्मी बताकर लिफ्ट ली, 1.70 लाख लेकर भाग गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ के लिए जाते वक्त बाइक सवार को भरोसे में लेकर पुलिस कर्मी बताकर ठग ने लिफ्ट ली। उसके बाद बाइक सवार के पैंट का जेब काटकर 1.70 लाख लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरेली के गंगानगर मोहल्ले के निवासी सत्यप्रकाश टिसुआ की एक फैक्टरी में मजदूरों के ठेकेदार हैं। मंगलवार दोपहर वह अपने बेटे अमित, जो कि पचोमी में स्थित एक प्लाई फैक्टरी में मैनेजर के पद पर तैनात है। उनसे एक लाख 70 हजार मजदूरों को देने के लिए लेकर बाइक द्वारा टिसुआ के लिए जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही दो व्यक्ति बाइक से खड़े हुए उन्हें मिले। उन लोगों ने सत्यप्रकाश को रोककर बताया कि वे पुलिस में है। थोड़ा आगे डायल 112 जीप खड़ी है। आप उधर जा रहे हैं। वहां तक छोड़ दीजिए। इस बीच आरोपी ने उनकी पैंट की जेब से रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने टोका तो वह पीछे से आ रहे दूसरे साथी के साथ भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। सीसी कैमरों से फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे पर एक ग्रामीण के साथ पैसे छीनने की घटना हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें