फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पौधे रौंप कर लोगों को बताया पर्यावरण का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं यज्ञ तो कहीं पौधरोपण हुआ और प्रतियोगिताएं भी हुईं। सरकारी व सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी पर्यावरण दिवस मनाया गया। जागरूकता के लिए आयोजन हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रोफेसर वसीम बरेलवी ने अमेरिका से आए अपने पुत्र मोअज्जिम वसीम और दोनों पौत्रों के साथ बुधवार को फूटा दरवाजा स्थित आवास पर पौधा लगाया। कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेंद्र बीनू सिन्हा और इतिहासकार रणजीत पांचाले भी शामिल रहे। वार्ड 53 के पार्षद अरविंद वर्मा ने अपने क्षेत्र में पौधरोपण किया। उनके साथ संजय वर्मा, दीपक शर्मा राजन, चंद्रपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर इकाई ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत विचार गोष्ठी आयोजित की। अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि डॉ. रामबाबू सिंह, डॉ. अनूप रंजन मिश्रा, डॉक्टर पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में स्वयंसेवकों ने पौधारोपण किया।



नेहरू पार्क कालोनी में डाॅ. प्रणय रस्तोगी व डाॅ. नुपुर रस्तोगी ने पर्यावरण की रक्षार्थ के लिए यज्ञ का आयोजन किया। पुरोहित पंडित हरिओम गौतम ने यज्ञ कराया। शशि सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से श्री चौराहे पर पौधे लगाए गए, साथ ही राहगीरों, टेंपो वालों, रिक्शा वालों आदि को पौधे बांटे। संस्था की अध्यक्ष राशि पाराशरी, ज्योति पांडे, प्रियंका कपूर सुमन भाटिया हिना भोजवानी रश्मि उपाध्याय का योगदान रहा।
विज्ञापन



पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. किरन देवी ने पौधे लगाए और बच्चों को पौधों का महत्व बताया। इस दौरान ज्ञानेंद्र सक्सेना, गार्गी भटनागर आदि मौजूद रहे।


अखिल भारतीय साहित्य परिषद बरेली ईकाई ने प्रभात नगर पार्क में 20 पौधे लगाए। कार्यक्रम का संयोजन साहित्य परिषद की प्रांतीय संचार मंत्री निरूपमा अग्रवाल तथा जनपदीय मंत्री ब्रजेश कुमार शर्मा ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने सभी को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान आशुतोष गोयल, नीरज गोस्वामी, ब्रजेश कुमार शर्मा तथा आशीष अग्रवाल को परिषद के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।

मानव सेवा क्लब ने सुशीला गिरीश इंटर काॅलेज में पर्यावरण पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। अलग-अलग ग्रुप में बच्चों को प्रथम द्वितीय व तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् और बरेली कालेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे, विशिष्ट अतिथि रणजीत पांचाले, क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, महासचिव सत्येंद्र सक्सेना तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सक्सेना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें