फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज कई मोहल्लों में सात घंटे तक गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली निगम के अभियंताओं के सामने मार्च के पहले सप्ताह तक बिजली के पोल बदलने और नई लाइनों का काम पूरा करना चुनौती साबित हो रहा है। पिछले दिनों विद्युत वितरण निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने मार्च तक सभी काम पूरे करने के आदेश दिए थे। उसके बाद से कार्यों में तेजी आई है। इस बीच अनुरक्षण कार्यों के लिए मंगलवार को डीडीपुरम, कोहाड़ापीर और सिविल लाइंस उपकेंद्रों से सात घंटे तक कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को डीडीपुरम उपकेंद्र के ब्रह्मपुरा फीडर पर सुबह 11 से शाम छह बजे तक शटडाउन लेकर काम कराए जाएंगे। इससे प्रेम नगर पुलिस चौकी से कानूनगोयान पुलिस चौकी तक के इलाके की आपूर्ति बाधित रहेगी। कोहाड़ापीर उपकेंद्र के ही धर्मकांटा फीडर पर भी कार्यों के दौरान सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे धोबी चौराहा, मॉडल डाउन, डीडीपुरम रोड इलाके प्रभावित होंगे।
इसी उपकेंद्र के अशोक नगर फीडर पर शटडाउन के दौरान चंद्रशेखर आजाद नगर, टंडनबाड़ा इलाके प्रभावित होंगे। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के श्यामगंज फीडर पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शटडाउन लेकर काम कराए जाएंगे। इस दौरान कालीबाडी, फालतूनगंज, पुराना रोडवेज के पास का इलाका, श्यामगंज बाजार, सिकलापुर इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें