भाजपा और सपा के उम्मीदवारों ने खरीदे हैं चार-चार नामांकन पत्र
विज्ञापन
बसपा इस चुनाव में नहीं उतार रही है अपना प्रत्याशी
बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा और भाजपा के प्रत्याशी शनिवार को अंतिम दिन नामांकन कराएंगे। बसपा ने खुद को इस चुनाव से अलग रखा है। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से शुक्रवार को कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग की गई। अफसरों ने तैयारियों का जायजा लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स परिसर के अंदर और बाहर तैनात रहेगी। शनिवार पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट के प्रवेश द्वार से लेकर कक्ष संख्या तीन तक बैरिकेडिंग की गई है। उम्मीदवार के साथ प्रस्तावक और अनुमोदक ही बारी-बारी से जा सकेंगे। नामांकन पत्र पर उम्मीदवार, प्रस्तावक और अनुमोदक के हस्ताक्षर या अंगूठे की निशानी लगाकर स्वप्रमाणित फोटो चस्पा करने हाेंगे। जमानत राशि की नक द जमा की रसीद या राजकीय कोषागार अथवा भारतीय स्टेट बैंक में जमा करने के प्रमाण स्वरूप ट्रेजरी चालान की प्रति लगानी होगी। नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशी रश्मि पटेल और सपा प्रत्याशी विनीता गंगवार ने चार-चार सेट खरीदे हैं।