फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर आधा किलोमीटर से ज्यादा पीछा करके मारी गोली

विज्ञापन
जोगीनवादा में युवक की मौत पर विलाप करते घरवाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

फायरिंग कर मोहल्ले में फैलाई दहशत, घर में की तोड़फोड़ और लूटपाट
विज्ञापन

परिवार वालों का आरोप- बारादरी पुलिस की लापरवाही से हुई वारदात

बरेली। आरोपियों ने बड़ा बाईपास पर करीब आधा किलोमीटर तक मुश्ताक की कार दौड़ाने के बाद उन्हें रोका और गोली मार दी। इसके बाद वे लोग मोहल्ले में पहुंच गए। वहां उन्होंने मुश्ताक के घर के बाहर फायरिंग की और फिर उनकी फुफेरी भतीजी गुलफ्शा के घर में घुस गए। वहां भी फायरिंग और पथराव उनके घर में रखे जेवरात लूट लिए।
वारदात के दौरान मुश्ताक का फुफेरा भतीजा और गुलफ्शा का भाई गुलाम नवी कार चला रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ थर्ड एएसपी साद मियां खान को गुलाम नवी ने बताया कि उनके चार-पांच ट्रक चलते हैं। ट्रांसपोर्टनगर से ट्रक का हिसाब करने के बाद वे लोग खाना खाने के लिए बड़ा बाईपास के नेशनल ढाबा पर जा रहे थे। ढाबा के पास उन्होंने कार धीमी की तो असलहों से लैस आरोपी स्कॉर्पियों से उनके पीछे रुके। उन्हें पीछा करने का अहसास हुआ तो कार दौड़ा दी लेकिन करीब आधा किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आरोपियों ने स्कार्पियो उनकी कार के आगे लगाकर रोक ली। इस पर वे लोग कार से उतरकर भागे तो हमलावर फायरिंग करते हुए पीछे दौड़े और मुश्ताक को पकड़ लिया। फिर एक आरोपी उनके सीने में गोली मार दी। उन लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। हमलावरों के भागने पर उन्होंने यूपी 112 को फोन किया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे लोग मुश्ताक को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोहल्ले में आमने-सामने हैं दोनों पक्षों के घर

जोगीनवादा के मोहल्ला गद्दी में आरोपियों का घर का मुश्ताक के घर के ठीक सामने है। उनकी हत्या के बाद आरोपी मोहल्ले में पहुंचे और मुश्ताक व उनकी फुफेरी भतीजी गुलफ्शा के घर के बाहर करीब दर्जन भर राउंड फायरिंग की। इससे वहां दहशत फैल गई और लोग भागकर अपने घरों में छिप गए। गुलफ्शा की मां जैबुलनिशा का आरोप है कि बेटी की ससुराल वाले उनके घर में तोड़फोड़ करके लाखों रुपये के जेवर भी लूट ले गए हैं। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन पहले बेटी की ससुराल वालों के खिलाफ थाना बारादरी में उन्होंने मुकदमा भी दर्ज कराया था। मगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

मोहल्ले में पुलिस तैनात

घटना की सूचना पर बिथरी चैनपुर और कोतवाली की पुलिस फौरन ही जिला अस्पताल पहुंच गई। साथ ही कुछ टीमों को आरोपियों की तलाश में दबिश देने के लिए भेजा गया। इसके अलावा आरोपी और पीड़ित पक्ष के घर सामने ही होने के चलते बारादरी पुलिस को मोहल्ले में सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि घटना के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पुलिस से भिड़े परिजन
मुश्ताक की मौत के बाद थाना बिथरी चैनपुर के एक दरोगा ने परिवार वालों से जल्दी तहरीर देने की बात कही। इससे उनके परिवार वाले लोग भड़क गए और दरोगा को घेरकर हंगामा करने लगे। इस पर इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर मनोज त्यागी ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया।

मुश्ताक के घरवालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश में बिथरी चैनपुर और बारादरी पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें