फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलएड में दाखिले का आज आखिरी मौका

Thu, 21 Sep 2017 02:22 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ एलिमेंटरी एजूकेशन (बीएलएड) में दाखिले के लिए अब सिर्फ रामपुर और बिजनौर के कॉलेज की सीटें बची हैं। दूसरी काउंसलिंग के पहले दो दिनों में अन्य जिलों के कॉलेजों की सभी सीटें भर गईं। बुधवार को 72 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। अब बीएलएड में प्रवेश के लिए गुरुवार को आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएलएड का पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसकी 1050 सीटों पर प्रवेश के लिए करीब दस हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पहली काउंसलिंग में 472 सीटों पर अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। अब ज्यादातर सीटें रामपुर और बिजनौर की बची थी। बरेली और मुरादाबाद के कॉलेजों की लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं। दूसरी काउंसलिंग में 578 सीटें बचीं। बुधवार को 299 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, इसमें 72 ने काउंसलिंग कराई। गुरुवार को काउंसलिंग में शामिल होने का आखिरी मौका मिलेगा। 286 सीटों पर 300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। उम्मीद है कि सीटें भर जाएंगी और विवि को तीसरी काउंसलिंग कराने की जरूरत नहीं होगी। अगर सीटें बचती हैं तो कॉलेजों को सीधे प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें